इन्दौर (ईएमएस) अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम मयंक पिता रवि तिवारी उम्र तीस साल है। उसने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह जब परिजनों ने उसे घर में फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मयंक तिवारी पेशे से ड्राइवर था और बेकरी का वाहन चलाता था। उसने कुछ दिन पहले ही नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि घटना से एक दिन पहले वह शराब पीकर घर लौटा था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। आनंद पुरोहित/ 31 मई 2026