एशियन गेम्स में कर सकते हैं डेब्यू अहमदाबाद (ईएमएस)। राजस्थान रॉयल्स की आर से धमाकदौर बल्लेबाजी करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 वें सत्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी को अब भारतीय टीम में जगह मिलना तय है। 15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप जीतकर वैभव ने इतिहास रच दिया है। वह इतनी कम उम्र में ये उपलब्धि हासिल करने पहले खिलाड़ी हैं। वैभव ने इस सत्र में सर्वाधिक 776 रन बनाकर सभी का पीछे छोड़ दिया है। इसके बाद से ही इस बल्लेबाज के भारतीय टीम में चयन की मांग बढ़ गयी है और उम्मीद की जा रही है कि आगामी एशियन गेम्स के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। वैभव आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में आईसीसी चेयरमैन और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व प्रमुख जय शाह के साथ बैठे दिखे जिससे साफ संकेत मिल गये है कि उन्हें शाह का समर्थन है। ऐसे में उनको टीम में जगह मिलना तय दिख रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि वैभव के नाम की आधिकारिक घोषणा होने की ही देरी है। इस बल्लेबाज ने जिस प्रकार से दबाव के बीच भी निडर होकर खेला उससे चयनकर्ताओं के लिए उन्हें नजरअंदाज करना लगभग असंभव हो गया है। वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारे माने जा रहे हैं। वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी। उन्होंने कुल 5 अर्धशतक और 1 शतक लगाया, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट और रन बनाने की निरंतरता काबिले तारीफ रही। वैभव ने नॉकआउट स्तर पर विशेष रूप से अपना प्रभाव दिखाय, जहां वह लगातार दो मैचों में शतक के करीब पहुंचे पर मामूली अंतर से पूरा नहीं कर पाये। गए। उन्होंने अपनी टीम के लिए एलिमिनेटर और क्वालिफायर मैचों में दवाब के बीच ही 97 और 96 रनों की आक्रामक पारियां खेलीं हालांकि अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिलने से वह टीम को जीत नहीं दिला पाये। अब देखना है कि इस चमकते सितारे को कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अवसर मिलता है। ईएमएस 01जून 2026