खेल
01-Jun-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल में लगातार दूसरे सत्र में खिताबी जीत में अनभवी बल्लेबाज विराट कोहली की अहम भूमिका रही। विराट ने फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए छक्का लगाकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। जीत के बाद विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को रोमांटिक अंदाज में एक फ्लाइंग किस दिया जिसने प्रशंसकों का भी दिल जीत लिया, ये पल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। इस मैच में मैच अपने चरम पर था और 156 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही आरसीबी को जीत के लिए कुछ ही रन चाहिए थे। स्टेडियम कोहली-कोहली के नारों से गूंज रहा था। तभी 18वें ओवर में विराट ने पहले एक शानदार चौका और फिर अपने एक लंबा छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। छक्का लगते ही पूरी आरसीबी की टीम और डगआउट खुशी से झूम उठा और खिलाड़ी मैदान की ओर दौड़ पड़े। इसी जश्न के माहौल के बीच, विराट स्टैंड्स की तरफ मुड़े, जहाँ अनुष्का मौजूद थीं। कोहली ने अनुष्का की ओर देखते हुए एक बेहद प्यारा और स्टाइलिश फ्लाइंग किस उछाला। कैमरे में कैद होते ही यह नजारा सोशल मीडिया पर छा गया और प्रशंसकों के बीच उत्साह की एक नई लहर दौड़ गई। यह खूबसूरत पल इस ऐतिहासिक जीत का एक अविस्मरणीय हिस्सा बन गया। ईएमएस 01जून 2026