क्षेत्रीय
01-Jun-2026


शिवपुरी ( ईएमएस ) देहात थाना क्षेत्र स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिला है । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला, उसके शरीर पर केवल अंडरवियर था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक मृतक की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है। शव करीब 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसके कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है |