क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) सराय छौला थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में एक 21 वर्षीय युवक द्वारा अपनी ही नाबालिग सगी साली के साथ दुष्कर्म कर डाला । पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। जब उन्होंने सख्ती से पूछताछ की, तो पीड़िता ने बताया कि उसके जीजा सज्जन सिंह , निवासी ग्राम पलपुरा बसई) ने उसके साथ यह गलत काम किया है। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने तुरंत सराय छौला थाने पहुंचकर अपने ही दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी के. के. सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को दबोच लिया |