मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को भारतीय रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ ही 94.94 रुपय पर बंद हुआ। इजराइल-लेबनान संघर्ष बढ़ने के साथ कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के दबाव के कारण भी आज शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 94.94 पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि डॉलर सूचकांक 99 के स्तर के करीब पहुंच गया है, जबकि तेल की कीमतें बढ़कर 93 डॉलर प्रति बैरल हो गईं, क्योंकि वाशिंगटन और तेहरान द्वारा संभावित युद्धविराम पर चर्चा के बाद इजरायल-लेबनान संघर्ष में साप्ताहिक गिरावट के बाद और तेजी आई है, जिससे अंततः होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की अशांति कम हो सकती है। वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 94.93 पर खुला, फिर थोड़ा कमजोर हुआ और शुरुआती निचले स्तर 94.94 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 9 पैसे की गिरावट दिखाता है। शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73 पैसे मजबूत होकर 94.85 पर बंद हुआ था। ईएमएस 01जून 2026