- स्वस्थ शरीर, डाइट प्लान एवं थैरेपी विषय पर किया शोध मंडला (ईएमएस)। सुभाष वार्ड निवासी राशि पमनानी ने स्वास्थ्य,ओम मंत्र,डाइट प्लान एवं थैरेपीस के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।उन्होंने जोरोएस्ट्रियन कॉलेज,मुंबई से सत्र 2025-26 में पीएचडी का पाठ्यक्रम पूर्ण किया। मुंबई में आयोजित कॉलेज के दीक्षांत समारोह में राशि पमनानी को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. चन्द्राकृष्ण मूर्ति, प्रेसीडेंट मास्टर मेहर मूस सहित कॉलेज प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। राशि पमनानी ने बताया कि कोरोना काल के दौरान उन्हें शारीरिक बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी अनुभव ने उन्हें स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक बनाया और उन्होंने “डाइट प्लान फॉर हेल्थ” विषय पर शोध कार्य करते हुए पीएचडी पूर्ण की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करने, मेडिसिन फ्री लाइफ जीने एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगी।राशि पमनानी नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी रितेश पमनानी की पत्नि हैं। उनकी इस उपलब्धि पर इष्ट जनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। ईएमएस/मोहने/ 01 जून 2026