क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस)। माधव नगर चौराहे के आगे पंजाब नेशनल बैंक के सामने सड़क पर पुरानी वाटर लाइन के ऊपर सड़क सेटलमेंट होने के कारण गड्ढा बन गया था। इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए गड्ढे को तत्काल भरवा दिया और सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कराया। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश अहिरवार ने बताया कि सड़क पर हुए गड्ढे की सूचना प्राप्त होने के बाद निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देश पर संबंधित अमले को मौके पर भेजा गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गड्ढे को भरकर सड़क को सुरक्षित एवं सुगम बनाया, ताकि आम नागरिकों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर की सड़कों की नियमित निगरानी कर रहा है और कहीं भी सड़क क्षति या अन्य समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसी समस्याओं की सूचना समय पर दें, ताकि उनका शीघ्र निराकरण किया जा सके।