01-Jun-2026
...


- भीषण तपती गर्मी के बाद मौसम में घुली ठंडक लोगों को मिली राहत बड़वानी (ईएमएस)।जिले के सेंधवा ओझर पलसूद नगर, सलीकला गाँव सहित अनेको जगह ग्रामीण अंचल में मौसम ने करवट बदली, सोमवार दोपहर अचानक तेज बिजली की गड़गड़ाहट चमक और तूफान के बिच पलसूद क्षेत्र में तेज बारिश होने लगी लगभग एक घंटे तक हवा आंधी के साथ बड़े बड़े ओले गिरे वही तो कहीं बड़े बड़े पेड गिर गये बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम में ठंडक घुल गई। इसके बाद देर तक रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। नवततप के अंतिम दिन दोपहर में गर्मी के बाद अचानक मौसम बदलने से क्षेत्रवासियों को प्री-मानसून की दस्तक का एहसास हो गया। अचानक बदले मौसम ने किसानों और आमजन को मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियां तेज करने का संकेत दिया है, इधर सेंधवा और उधर में भी लगभग पौना घंटा हुई बारिश से सड़कों पर अपनी बह निकला, हाईवे पर स्थित ग्राम साली कला और धनोरा में तेज हवा आंधी से जनजीवन थोड़ी देर के लिए अस्त व्यस्त सा नजर आया, जो जहां था वहीं की वहीं थमा रह गया,किसी को संभालने का मौका नहीं मिला,बाजार में छोटी-मोटी दुकानों पर रखा सामान भीग गया, इन सब के बीच बारिश के बाद मौसम सुहाना सा हो गया।