देहरादून (ईएमएस)। चंद्रबनी वार्ड के पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला के नेतृत्व में आसन नदी के किनारे अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि नगर निगम देहरादून के अंतर्गत चंद्रबनी वार्ड 91 कैलाशपुर जय कॉलोनी के पास व उससे आगे महादेव एंक्लेव की ओर नाले पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध रूप से पुसतो का निर्माण किया जा रहा है जिससे पानी का बहाव प्रभावित हो गया है व आसपास कॉलोनी की ओर बरसात में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जय कॉलोनी की ओर व महादेव इंक्लेव से आगे आबादी में भी बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है इन लोगों को समझाने पर भी जबरदस्ती अतिक्रमण किया जा रहा है यहां पर नदी की चैड़ाई लगभग 50 से 70 फीट से अधिक थी जिसको काम कर 20-22 फीट कर दिया गया है जिससे आने आने वाले समय में बाढ़ की स्थिति और खतरनाक हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर नगर निगम व जलमग्न भूमि नॉन जेड भूमि है जिस पर अतिक्रमण किया गया है नगर निगम को भी कई बार जानकारी दी गई है मगर उनके द्वारा नॉन जेड भूमि पर कार्रवाई से मना किया गया है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/01 जून 2026