राज्य
01-Jun-2026


देहरादून (ईएमएस)। भारतीय वैश्य महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा है कि वैश्य विवाह योग्य युवक युवतियों का नवम परिचय सम्मेलन पांच जुलाई को अतिथि कम्युनिटी सेंटर में पहली बार निशुल्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार समेलन में अन्य समाज के युवक व युवतियों को भी आमंत्रित किया गया है। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्य समाज में अग्रवाल, महावर, रस्तोगी, जैन, वाष्र्णेय, खंडेलवाल, कलवार, जायसवाल, राजवंशी इत्यादि इत्यादि लगभग चार सौ उपजातियां सम्मिलित हैं। पहली बार अन्य समाज के युवक व युवतियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष युवक युवतियों के लिए प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी जिसमें सभी भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में योग्य युव युवती अपेन योग्य जीवन साथ का चुनाव कर सकते है। प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद गोयल में कहा कि उत्तर भारत के राज्यों के अतिरिक्त भारत के समस्त राज्यों से युवक युवती परिचय सम्मेलन में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में वर्तमान में युवक और युवतियों में 30 से 35 वर्ष की आयु होने के बावजूद विवाह के प्रति उदासीनता और योग्य जीवन साथी की तलाश में कोई उचित मंच न उपलब्ध होने के कारण भारतीय वैश्य महासंघ द्वारा 11 वर्षों से इस परिचय सम्मेलन का आयोजन क्या जा रहा है जिसमें सैकड़ो वर वधु के घर बस गए हैं जिसे अपार सफलता मिल रही है। महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि जैसे-जैसे हमारा समाज आधुनिकता की ओर अग्रसर हो रहा है वैसे-वैसे कहीं ना कहीं हमारे युवा पीढ़ी को अपने योग्य जीवन साथी का चुनाव करने में अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले परिवार के शुभचिंतक अथवा रिश्तेदार युवक युवतियों के लिए जीवनसाथी का चुनाव करने में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाते थे। गोयल ने कहा है कि अब परंतु धीरे-धीरे किन्हीं कारणों से शुभचिंतकों अथवा रिश्तेदारों ने उक्त गतिविधियों में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी गई है और जिसके परिणाम स्वरूप महानगर देहरादून में भारतीय वैश्य महासंघ ने अपने समाज की इस पीड़ा को समझा और समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों को एक मंच उपलब्ध कराया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/01 जून 2026