व्यापार
02-Jun-2026
...


- सोना 1.59 लाख के पार, चांदी का भाव लगभग 2,65,750 रुपए प्र‎ति ‎किलोग्राम नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने ने अपनी चमक बरकरार रखी, लेकिन चांदी की चाल सुस्त पड़ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट जहां तेजी के साथ कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट गिरावट दर्ज करते हुए लुढ़क गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों ही कीमती धातुओं में मजबूती का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 208 रुपये की तेजी के साथ 1,59,449 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,59,241 रुपये था। खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 142 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,383 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान इसने 1,59,499 रुपये का उच्च और 1,59,255 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल सोने के वायदा भाव 1,80,779 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं। वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भले ही तेजी के साथ हुई थी, लेकिन बाद में इसकी चमक फीकी पड़ गई। एमसीएक्स पर चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 39 रुपये की तेजी के साथ 2,66,202 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 2,66,163 रुपये था। हालांकि, मौजूदा समय में यह कॉन्ट्रैक्ट 413 रुपये की गिरावट के साथ 2,65,750 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने दिन में 2,66,350 रुपये का उच्च और 2,65,685 रुपये का निचला स्तर देखा। इस साल चांदी के वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को छू चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में तेजी का रुख रहा। कॉमेक्स पर सोना 4,515.80 डॉलर प्रति औंस पर खुला और खबर लिखे जाने तक 12.40 डॉलर की बढ़त के साथ 4,518.70 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। सोने ने इस साल 5,586.20 डॉलर का सर्वोच्च स्तर छुआ है। इसी तरह कॉमेक्स पर चांदी 75.15 डॉलर प्रति औंस पर खुली और 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 75.52 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। चांदी ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर दर्ज किया था। सतीश मोरे/02जून ---