रायगढ़(ईएमएस)। जिले से सारंगढ़ जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार रेड़ा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अचानक सड़क पर एक व्यक्ति आ जाने से चालक ने उसे बचाने के लिए तेज ब्रेक लगाया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। हादसे के समय कार में एक दंपती और उनका छोटा बच्चा सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया और बाद में वाहन को सड़क किनारे हटाया गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई है, हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)02 जून 2026