क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। पनागर थानान्तर्गत कल शाम लगभग 7 बजे कुशनेर ब्रिज की समीप सडक़ हादसे में घायल युवक को ईलाज के लिए उसका साथी मेडिकल अस्पताल लाया था जहां डाक्टर ने घायल युवक का परीक्षण का उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। पनागर पुलिस ने बताया कि ग्राम मोहरवा थाना सिमरिया रीवा निवासी रामसजीवन उर्फ लाला साहू को कल शाम लगभग सात बजे कुशनेर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी । घटना में घायल रामसजीवन को उसका साथी अनिकेत मिश्रा ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर आया था जहां देर रात डाक्टर ने चैक कर घायल को मृत घोषित कर दिया। - 02 जून 2026/ 03.28