जबलपुर (ईएमएस)। भेड़ाघाट थानान्तर्गत कल देर रात ऑटो चलाकर घर पहुंचा एकए युवक परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। रात लगभग साढ़े तीन बजे ऑटो चालक के पुत्र ने देखा कि उसके पिता कमरे में फांसी के फंदे पर लटके हैं। बताया गया है कि मृतक को सीने में दर्द रहता था जिसके कारण वह शराब का सेवन करता था। मृतक ने संभवत: बीमारी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना पर मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि ग्राम बेहदन भेड़ाघाट निवासी श्रीमती गोमती अहिरवार के पति दयाचन्द्र अहिरवार लोडिंग ऑटो चलाते हैं रोज की तरह कल रात लगभग दस बजे वे घर लौटे और परिवार के साथ खाना खाकर रात साढ़े 11 बजे अपने कमरे में जाकर सो गये। रात लगभग साढ़े तीन बजे दयाचंद का बेटा अमृत मोबाईल लेने नीचे आया तो उसने देखा कि उसके पिता ने साड़ी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। - 02 जून 2026/ 03.29