क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। भारत रक्षा मंच द्वारा लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जयंती प्रांतीय कार्यालय में हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। मध्य क्षेत्र संगठन प्रमुख डॉ.एच. पी. तिवारी ने लोकमाता के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सनातन की सच्ची संरक्षक बताकर वर्तमान शासकों को उनका अनुसरण करने की बात कही।शिक्षा सलाहकार डॉ .श्रद्धा तिवारी,प्रांतीय सह संगठन मंत्री जीवेश पांडे, मीडिया प्रभारी सचिन अवस्थी,शालिनी पटेल तथा देवकली तिवारी ने भी लोकमाता पर अपने विचार रखे । सुनील साहू / मोनिका / 02 जून 2026/ 01.38