जबलपुर (ईएमएस)। लार्डगंज थानान्तर्गत 20 दिनों पूर्व एमएच हास्पिटल राईट टाउन में जहर खाने से गंभीर महिला को ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के मायके पक्ष के बयान लिये थे जिसमें उसे प्रताडऩा देने की बात सामने आयी थी। पुलिस ने मृतिका के पति सास ससुर को अभिरक्षा में लिया है। सीएसपी ग्रामीण श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि गत 10 मई को लार्डगंज थानान्तर्गत एमएच अस्पताल राईट टाउन में जहरीली वस्तु के सेवन के कारण ईलाज के लिए ग्राम बघराजी कुंडम निवासी श्रीमती खुशबू चौधरी को परिजनों ने भर्ती कराया था। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर घटना स्थल कुंडम थाना होने के कारण अग्रिम विवेचना के लिए केस डायरी कुंडम थाने भेजा था। जांच के दौरान मृतिका खुश्बू चौधरी के मायके पक्ष के बयानों में यह बात सामने आयी कि उसका पति बलराम चौधरी, सास रानी चौधरी व ससुर मोहनलाल चौधरी से संतान नहीं होने पर प्रताडि़त करते थे जिससे तंग आकर नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। - 02 जून 2026/ 03.30