क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) बीएसएफ अस्पताल परिसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की केंद्रीय शूटिंग एवं हथियार प्रशिक्षण टीम (सीएसडब्ल्यूटी), इंदौर ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर एमवाय अस्पताल के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग ले रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ महानिरीक्षक तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने किया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। रक्तदान शिविर का उद्देश्य अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आपात स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। इस दौरान कुल 54 बीएसएफ कार्मिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी योगदान दिया। आनंद पुरोहित/ 02 जून 2026