क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


पहले दिन से ही जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित मंडला (ईएमएस)। जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगो को लेकर दो जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। पहले दिन से ही जिले में हड़ताल का व्यापक असर दिखाई दिया है जिसमें सबसे अधिक टीकाकरण रिपोर्टिंग और सेवाओं समेत राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभावित हो गए है संविदा कर्मी कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना दे रहे है इसके बाद आठ जून को पूरे प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी राजधानी भोपाल पहुंचकर अपनी मांग उठाएंगे। मंगलवार से शुरू हुई बेमियादी हड़ताल में जिले भर से कर्मचारी आकर शामिल हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के बाद 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। इसके बाद 8 जून को भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संविदा कर्मी की मुख्य मांग मुख्यमंत्री द्वारा 30 जनवरी को दशहरा मैदान भोपाल में की गई घोषणा पूरी करते हुए नियमितीकरण करने, 2023 की नीति के तहत एनपीएस, स्वास्थ्य बीमा, 10 प्रतिशत वार्षिक वेतनवृद्धि, नियमित की तरह मंहगाई भत्ता, सीएचओ के वेतन में पीबीआई का मयोजन, वेतन विसंगति दूर करने, नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश की पात्रता, समान कार्य समान वेतन व अन्य सुविधा लागू करने के साथ सार्थक एप बंद करने की मांग के साथ शोषणकारी नीति के तहत किए जा रहे अप्रैजल की प्रक्रिया का पूरी तरह से विरोध किया जा रहा है। बताया गया कि जिले में इस अनिश्चितकालीन में विभिन्न केडर के संविदा कर्मी हड़ताल में शामिल हो है। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई है इसमें टीकाकरण, महिलाओं की जांच, बच्चों की जांच, ऑफलाइन, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, दवा वितरण, स्टाफ नर्स की सेवाएं, ब्लाक से लेकर जिला स्तरीय कार्यालय के कामकाज प्रभावित हो गए है हड़ताल का पहले दिन से ही व्यापक असर देखने मिल रहा है जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह हड़ताल पूरे प्रदेश में एक साथ की जा रही है। पहले दिन धरना स्थल पर कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया है जिसमें पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है संविदा कर्मियों का कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा