नर्मदापुरम(ईएमएस)। नर्मदापुरम बस एसोसिएशन द्वारा पिछले दिनों प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के नर्मदापुरम आगमन के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में स्टेट कैरिज बसों का किराया वृद्धि को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह को बस एसोसिएशन संरक्षक राकेश फौजदार एवं अध्यक्ष संजय शिवहरे ने बताया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से कंपनियों ने डीजल पेट्रोल के दाम चार बार बढ़ा दिए हैं। जिससे लगभग ₹10 के आसपास प्रति लीटर डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई हैऔर डीजल के दाम और बढ़ाने की संभावना है। जिसके कारण बसों को चलाना बहुत मुश्किल हो गया है एवं ऑटो पार्ट्स की कीमतों में 20% सहित लुब्रिकेंट पर 40% तक वृद्धि हो चुकी है। विगत 5 वर्षों में महंगाई कई बार बढ़कर अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है परंतु बसों का किराया नहीं बढ़ाया जा रहा है। बस किराए वृद्धि को लेकर हम कई बार सरकार को पत्र लिख चुके हैं और स्मरण पत्र भी दे कर चुके हैं परंतु कोई निराकरण नहीं किया गया है। महंगाई के कारण बस व्यापार की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। इस परिस्थिति में तत्काल साधारण बस का किराया ₹5 प्रति किलोमीटर और उसी अनुपात में अन्य श्रेणी की बसों का किराया बढ़ाया जाना चाहिए।प्रदेश की बस यूनियन कई बार किराया वृद्धि को लेकर ज्ञापन सौंप चुकी है। जिस पर कोई भी निराकरण नहीं किया गया। प्रदेश की सरकार और सभी बस मालिकों की यह सांझा जिम्मेदारी है कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा की सुविधा प्रदान हो सके जो कि बसों को हो रहे घाटे के कारण निश्चित प्रभावित हो सकती है। बस यात्रियों की सुरक्षा और बस मालिकों के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए तत्काल किराया बढ़ाना आवश्यक है। राजीव अग्रवाल ०२ जून २०२६