क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से आए आवेदकों की समस्याओं को सुना एवं आवेदकों से प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा समयबद्ध रूप से हर संभव निराकरण किये जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवेदकों से विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 358 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम रूहाना निवासी भरत सिंह द्वारा संबल योजना की राशि दिलाये जाने, पिपरई निवासी बादाम सिंह द्वारा सीमांकन कराये जाने, मुंगावली निवासी समरथ सिंह द्वारा भूमि हिस्से पर जबरन कब्जा करने, पिपरई निवासी मुन्नालाल आदिवासी पट्टा दिलाये जाने, ग्राम खजुरिया निवासी हरि सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने, शाढौरा निवासी मुन्नीबाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने, ग्राम पौरखी निवासी रघुवीर रघुवंशी द्वारा सीमांकन कराये जाने, ग्राम सेमरीटंकी राजेन्द्र लोधी मसूर की राशि का भुगतान कराये जाने, ग्राम तूमैन निवासी कुन्दन सिंह अहिरवार द्वारा सीमांकन कराये जाने, अशोकनगर निवासी रेखा शर्मा द्वारा नया गैस कनेक्शन दिलाये जाने, ग्राम बंगला चौराहा निवासी रामगोपाल अहिरवार द्वारा राहत राशि दिलाये जाने, संबंधी अन्य आवेदन आवेदकों से प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर डीएन सिंह, संयुक्त कलेक्टर आरबी सिण्डोस्कर, बृजविहारीलाल श्रीवास्तव सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।