अशोकनगर (ईएमएस)। जिले में जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य जिला अशोकनगर द्वारा समय सीमा में 101.20 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। इस कार्य के तहत जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रो में प्रत्येक भवन और मकान का सर्वेक्षण कर आवश्यक जानकारी संकलित की गई। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी साकेत मालवीय के कुशल निर्देशन में तथा अपर कलेक्टर डीएन सिंह के मार्गदर्शन में मकान सूचीकरण का कार्य पूरा किया गया। प्रथम चरण के जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कलेक्टर साकेत मालवीय एवं अपर कलेक्टर डीएन सिंह का जिला प्रभारी जनगणना निदेशालय भोपाल मोहम्मद जमीन खान, मास्टर ट्रेनर मनीष वैद्य, जिला नोडल अधिकारी अनिल खंतवाल तथा विनोद सिहारे द्वारा सम्मान किया गया।