क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों से नीलामी प्रक्रिया में सहभागिता हेतु निगम प्रशासन की अपील कटनी (2 जून) - नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के सुनियोजित विकास, सुगम यातायात व्यवस्था तथा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी में उपलब्ध रिक्त भूखण्डों की नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिसके तहत भूखंडों हेतु ऑनलाइन निविदाएं 05 जून 2026 तक आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक व्यवसाई निविदा संबंधी विवरण एवं विस्तृत जानकारी mptender.gov.in वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। इन भूखंडों की अंतिम तिथि 5 जून ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी के रिक्त भूखण्डों की नीलामी हेतु जारी ऑनलाईन निविदा अनुसार 4 x 6 वर्ग मीटर के भूखंडों की निर्धारित प्रीमियम राशि 2 लाख 56 हजार 344 रूपये तथा अमानत राशि 6 हजार 409 रुपये निर्धारित है। जबकि निविदा प्रपत्र का मूल्य एक हजार रुपये है। इसी प्रकार 12x 15 वर्ग मीटर के भूखंडों की निर्धारित प्रीमियम राशि 19 लाख 22 हजार 580 रुपये है एवं अमानत राशि 48 हजार 65 रुपये एवं निविदा प्रपत्र का मूल्य एक हजार रुपये निर्धारित है। इन भूखंडों की नीलामी हेतु ऑनलाइन निविदा की अंतिम तिथि 05 जून निर्धारित है। जबकि शेष अन्य भूखंडों की ऑनलाइन निविदा की अंतिम तिथि 01 जून 2026 तक निर्धारित थी। समय रहते सहभागिता की अपील नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी ट्रांसपोर्टर भाइयों से आग्रह किया है कि वे समय रहते ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया में सहभागिता करे और कटनी को एक व्यवस्थित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक शहर बनाने के इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। क ही स्थान पर प्राप्त होगी आवश्यक सुविधाएं ज्ञातव्य हो कि शहर के भीतर संचालित ट्रांसपोर्ट गतिविधियों के कारण बढ़ते यातायात दबाव को कम करने तथा आम नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को एक समर्पित एवं सुविधायुक्त परिसर में स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे जहां शहर की सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, वहीं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को भी एक ही स्थान पर आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। ईएमएस/मोहने/ 02 जून 2026