क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


 मंडला (ईएमएस)। जिला योजना भवन में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई के क्रम में आज कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए 134 आवेदकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। कलेक्टर श्री धोटे ने आवेदकों की शिकायतों और मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेद्र घोरमरे, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने भी आवेदनों की समस्या सुनी। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 02 जून 2026