खरगोन (ईएमएस)। उदासीनता पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। संस्था का कहना है कि वर्षों से लगातार आवेदन देने के बावजूद नगर पालिका इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। वाल्मीकि समाज के दीपक पंडित, विकास घारू, रमेश चावरे, करण करोसिया, प्रिंस क्रोशिया आदि ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि समाज ने अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सामुदायिक भवन की मांग को लेकर पहली बार 5 जून 2015 को आवेदन किया था। इसके बाद 1 अगस्त 2024, 4 अक्टूबर 2023 और अंतिम बार 20 जून 2025 को भी नगर पालिका कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किए गए, किंतु आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। संस्था के अध्यक्ष रजत करोसिया और संजय करोसिया ने बताया कि सामुदायिक भवन के अभाव में समाज को आर्थिक तंगी और आयोजनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाज के लोगों को अपने कार्यक्रमों के लिए महंगे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। वाल्मीकि समाज विकास संस्था ने जिला कलेक्टर से जनहित में इस मामले पर संज्ञान लेने और नगर पालिका को सामुदायिक भवन के निर्माण या आवंटन के लिए आवश्यक निर्देश देने की प्रार्थना की है। ईएमएस/ नाजिम शेख/ 02 जून 2026