क्षेत्रीय
02-Jun-2026


*शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे* मीरजापुर (ईएमएस)। थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 31.05.2026 को वादी रमाशंकर पुत्र खरपत्तु निवासी विदापुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पुरानी रंजिश व पारिवारिक विवाद में वादी के भाई व पिता को गंभीर रूप से मार-पीट कर घायल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । इलाज के दौरान घटना में घायल वादी के भाई प्रेमशंकर की मृत्यु हो गयी । उक्त के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-118/2025 धारा 115(2),351(2),3(5),110,118(1),103(1),333,352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित सभी अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पूर्व में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय जेल भेजा जा चुका है । गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांकः 02.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत निगतपुर रेलवे स्टेशन के पास से वांछित 02 अभियुक्तों विनोद कुमार पुत्र गंगाराम निवासी विदापुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर व अनिकेत कुमार पुत्र राम प्यारे निवासी ग्राम तेनुई थाना जंसा जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया । थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । थाना कछवां पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः31.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-110/2026, धारा 64(2)(एफ),64(2)(एम),65(1),115(2),352,351(2) बीएनएस व 5N/6, 5L/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 02.06.2026 को उप निरीक्षक शाहिद यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम गडौली तिराहे के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज पुत्र मंगर निवासी ग्राम गडौली थाना कछवां जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा धारा 64(2)(एफ),64(2)(एम),65(1),115(2),352,351(2) बीएनएस तथा 5N/6 एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया ।थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा कुल 01 नफर वारंटी गिरफ्तार अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 02.06.2026 को थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा 01 वारंटी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । जनपद में कानून शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 42 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया। ईएमएस/ मोहने/ 02 जून 2026