कृत्रिम हाथ-पैर के लिए चिन्हांकन/ नि:शुल्क वितरण शिविर सम्पन्न हुआ नरसिंहपुर (ईएमएस)। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नरसिंहपुर ने बताया कि जिले में एस.आर. ट्रस्ट एल्मिकों के माध्यम से एडिप योजना के अंतर्गत जिले के ऐसे दिव्यांगजन, जिनके हाथ या पैर नहीं है, उन्हें ऑन द स्पॉट एवं कृत्रिम हाथ-पैर (उन्नत तकनीकी से तैयार) का चिन्हांकन/ नि:शुल्क वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल की मौजूदगी में मंगलवार को पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एस.आर. ट्रस्ट और एल्मिकों के माध्यम से एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम हाथ-पैर का वितरण किया गया। यह कृत्रिम हाथ-पैर उन्नत तकनीकी से तैयार किए गए हैं। इस शिविर के माध्यम से नरसिंहपुर क्षेत्र के 57 दिव्यांगजन लाभांवित हुए। उन्होंने बताया कि 03 जून को सामुदायिक भवन करेली में शिविर लगाया जाएगा। दिव्यांगजन 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, बी.पी.एल. राशन कार्ड/ आय प्रमाण पत्र एवं समग्र आईडी की फोटोकापी और दिव्यांगता दर्शाते हुए दो पासपोर्ट साईज की फोटो लेकर शिविर में कैलिपर्स एवं कृत्रिम सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 02 जून 2026