क्षेत्रीय
नरसिंहपुर (ईएमएस)। . कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों के मध्यम कार्य विभाजन का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक संयुक्त कलेक्टर श्री मणिन्द्र सिंह अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर को अब अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा और संयुक्त कलेक्टर श्रीमती कलावती ब्यारे अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा को अब अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर में नवीन पदस्थापना की गई है। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 02 जून 2026