क्षेत्रीय
02-Jun-2026


उच्च स्तरीय समिति के सदस्य एवं कानूनविद् श्री अनूप नायर 4 जून को दमोह प्रवास पर दमोह : (ईएमएस)। मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य एवं कानूनविद् श्री अनूप नायर 4 जून को दमोह प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री नायर अपराह्न 12:30 बजे सागर से दमोह के लिए प्रस्थान करेंगे तथा अपराह्न 2:30 बजे दमोह पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे अपराह्न 3:30 बजे आयोजित जन परामर्शी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जन परामर्शी बैठक के समापन के बाद श्री नायर अपराह्न 5:30 बजे दमोह से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। ईएमएस/ मोहने/ 02 जून 2026