क्षेत्रीय
02-Jun-2026


102 प्रकरणो का मौके पर ही हुआ निराकरण दमोह : (ईएमएस)। म.प्र. शासन ऊर्जा विभाग की मंशानुसार विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित चौहान के निर्देशन में विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आज 02 जून को वृत्त कार्यालय-दमोह के साथ-साथ संभागीय कार्यालयों, उपसंभाग एवं प्रत्येक वितरण केन्द्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 123 नं. आवेदन उपभोक्ताओं से प्राप्त हुए। जिनपर त्वरित कार्यवाही करते हुये 102 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों में कार्यवाही जारी है। अधीक्षण अभियंता श्री चौहान ने बताया कि जनसुनवाई प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय के साथ-साथ ऊर्जा विभाग के सभी 21 नं. वितरण केन्द्र कार्यालयों में प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की जाती है। जिसमें विद्युत उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु बढ़-चढ़कर उपस्थित हो रहे हैं। ईएमएस/ मोहने/ 02 जून 2026