क्षेत्रीय
02-Jun-2026
...


मंडला (ईएमएस)। राष्ट्रीय मानव आयोग सदस्य (एनएचआरसी) प्रियंक कानूनगो गत दिवस मंडला दौरा कार्यक्रम के लिए पहुचे। यहां मानवाधिकारो के विभिन्न विषय पर चर्चा की गई। शाम के समय पर मां नर्मदा की पंचचौकी आरती में शामिल हुए। इसी बीच किसी ने नर्मदा में मिल रहे गंदे नाले की जानकारी उन्हे दी गई। रपटा घाट में ही आफिसर मेस से निकले सीवर नाला का पानी जो सीधे नर्मदा नदी मिल रहा था। उसे देखकर उन्होने नाराजगी दिखाई। मौके पर उन्होने नपा के कर्मचारियो को बुलाने को कहा। यहां महिष्माति घाट व एसबीआई कॉलोनी में स्वच्छता व्यवस्था देख रहे स्वास्थ्य व स्वच्छता शाखा के सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे। सीवर का पानी सीधे नर्मदा मिलने की वजह पूछने लगे। आरोप है कि बात चीत के दौरान सुपरवाइजर को अपनी सफाई देने के लिए सीवर का पानी का आचमन करना पड़ा। इसके बाद सुपरवाइजर के तबीयत बिगड़ गई। गत दिवस सुपरवाइजर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। सुपरवाइजर का कहना है कि सीवर का पानी पीने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ा है। इस घटना का वीडियो भी वायरल भी हुआ है। सोशल मीडिया में वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आई है।