क्षेत्रीय
02-Jun-2026


संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान संचालक एवं निर्माता कंपनी को जारी किए गए दमोह : (ईएमएस)। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर में अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण कार्यवाही करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनें जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच उपरांत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हुई। भगवती मानव कल्याण संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर दमोह कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन के बेनरतले एक ज्ञापन दमोह कलेक्टर के नाम सौंपा गया जिसमें बताया गया कि मध्यप्रदेश के जिला दमोह अंतर्गत जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा की ग्राम पंचायत वासी में चिखली नाला पर स्टॉप डेम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य में गंभीर तकनीकी अनियमितताएं एवं गुणवत्ता संबंधी कमियां दिखाई दे रही हैं। जिससे शासकीय धन के दुरूपयोग एव निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य में आवश्यक गहराई तक नींव नहीं बनाई गई हैं। जिससे संरचना की मजबूती संदिग्ध प्रतीत होती है। निर्माण कार्य में आवश्यकतानुसार लोह का उपयोग नहीं किया गया हैं। सेटिंग प्लेट लगाकर केवल पत्थर भरकर सीधे कंक्रीट/वेस्ट डालने का कार्य किया गया है, जो तकनीकी मानकों के पिपरीत प्रतीत होता है। निर्माण कार्य स्वीकृत प्राक्कलन, तकनीकी मानकों एंव गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। ग्रामवासियों द्वारा पूर्व में जनपद पंचायत तेंन्दुखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सी०ई०ओ) श्री मनीष बागरी को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी गई थी, किंतु आज दिनांक तक कोई प्रभावी जांच अथवा कार्यवाही नहीं की गई हैं। निर्माण कार्य कई बार रात्रि के समय कराया जाता है, जिससे पारदर्शिता एंव गुणवत्ता पर गंभीर संदेह उत्पन्न होता है। संबंधित उपयंत्री, सहायक यंत्री, एंव अन्य जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उचित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। संपूर्ण निर्माण कार्य की किसी स्वतंत्र एंव सक्षम तकनीकी दल से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जांच पूर्ण होने तक निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए ताकि आगे शासकीय धन की क्षति न हो तथा साक्ष्यों से छेड़छाड़ न की जा सके। सरपंच सचिव सहित अन्यं सम्बंधित अधिकारी पर एफ.आई.आर दर्ज की जाये। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निमार्ण कार्य रूकवाकर, निष्पक्ष जांच कराई जाएं की मांग की है। ईएमएस/ मोहने/ 02 जून 2026