श्योपुर ( ईएमएस ) | अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय द्वारा आज तहसील कराहल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम श्री बीएस श्रीवास्तव को निर्देश दिये कि तहसील कराहल अंतर्गत पदस्थ राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों के माध्यम से अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों की भूमि को सूचीबद्ध कराने के निर्देश दिये। राजस्व निरीक्षको एवं पटवारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया गया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग की भूमियों को ग्रामवार सूचीबद्ध किया जायें तथा अवैध कब्जा होने की स्थिति में अतिक्रमण रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अतिक्रमण रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालय में प्रकरण पंजीबद्ध कर विधि एवं प्रक्रिया का पालन करते हुये अ.ज.जा. वर्ग के व्यक्तियों को उनकी भूमि पर काबिज कराने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। इसके लिए उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी को दल बनाने तथा नियमित रूप से मॉनीटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। मीटिंग में तहसीलदार कराहल श्री नरेश रायपुरिया एवं राजस्व निरीक्षक व पटवारीगण उपस्थित रहे।