क्षेत्रीय
03-Jun-2026
...


बीजापुर (ईएमएस)। जिले के उसूर विकासखंड के पेरमपल्ली में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कलमू मल्ली (50) के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुई, इस दाैरन महिला घर से बाहर काम कर रही थी। बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व अधिकारियों ने गांव पहुंचकर घटना का पंचनामा तैयार किया है। मृतक का पोस्टमार्टम आज बुधवार काे आवापल्ली अस्पताल करने के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। इसके साथ ही, उसूर के थानापारा क्षेत्र में आंधी-तूफान ने पांच मकानों की छतों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इन मकानों के शीट उड़ गए, जिससे पांच परिवार बेघर हो गए। प्रभावित परिवारों में लक्ष्मैया सुन्नम, कृपावती चिप्पनपल्ली और नारायण सुन्नम शामिल हैं, जो अब तिरपाल का उपयोग कर रहे हैं। सुधीर जैन /चंद्राकर/3 जून 2026