क्षेत्रीय
03-Jun-2026
...


- अधिकारियों को दिए शीघ्र समाधान के दिशा-निर्देश - मंत्री दामोदर रावत एवं रत्नेश सदा ने भी सुनीं विभागीय समस्याएँ पटना, (ईएमएस)। जदयू मुख्यालय, पटना में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, जनसुनवाई कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दामोदर रावत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने भी उपस्थित लोगों की विभागीय समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक पहल की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी उपस्थित रहे। जनसुनवाई कार्यक्रम से निकलने के बाद उपस्थित सभी फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया तथा जनहित एवं त्वरित समाधान के प्रति इस संवेदनशील पहल की सराहना की। - ०३ जून/२०२६/ईएमएस