- पुलिस ने मारी रेड, महिला सहित 9 जुआरी गिरफ्तार - नगदी मोबाइल,वाहन सहित 7 लाख का माल जप्त भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके की सूखी सेवनिया पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आदतन बदमाशो और जुआरियों की फड़ पर दबिश देते हुए 9 जुआरियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से नगदी, मोबाइल, वाहन सहित 2 लाख 31 हजार से अधिक का माल जप्त किया गया है। पकड़े गये कई आरोपियों का पुराना अपराधिक रिकार्ड भी सामने आया है, उनके खिलाफ जुआ, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओ के आपराधिक प्रकरण दर्ज है। थाना प्रभारी सूखी सेवनिया निरीक्षक रामबाबू चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन टीम को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम इमलिया स्थित डांस क्लब के पीछे एक निर्माणाधीन मकान में कुछ लोग जुए की फड़ जमाए हुए हैं। खबर मिलने पर टीम ने दबिश देते हुए घेराबंदी कर 8 पुरुष और 1 महिला सहित 9 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने मौके ताश के पत्ते, 10 मोबाइल, 2 मोटरसाइकिल जप्त की है। पकड़े गये आरोपियो के नाम इलियास बेग, विशाल जोशी उर्फ विक्की, आशीष परिहार उर्फ आकाश, आशीफ खान उर्फ कौव्वा, शुभम मालवीय, ललित सेन, गोलू सिलावट, विकास नरवरिया और संगीता पाटिल बताये गये है। सभी आरोपी भोपाल शहर के अलग-अलग थाना इलाको के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्यवाही की है। - महिला सहित सभी जुआरियो का है अपराधिक रिकार्ड पुलिस ने आगे बताया की शुरुआती जांच में सामने आया है की गिरफ्तार आरोपियों में शामिल इलियास बेग के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में जुआ एक्ट के 7, विशाल जोशी उर्फ विक्की के विरुद्ध थाना बैरसिया में जुआ एक्ट के 4 प्रकरण, आशीफ खान उर्फ कौव्वा के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में जुआ एक्ट और आर्म्स एक्ट के 14, आशीष परिहार उर्फ आकाश के विरुद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं जुआ एक्ट से 4, ललित सेन के खिलाफ थाना ईंटखेड़ी और निशातपुरा में जुआ एक्ट के 5 मामले दर्ज है। वहीं आरोपी विकास नरवरिया के खिलाफ थाना निशातपुरा में पब्लिक गैंबलिंग एक्ट का, गोलू सिलावट के विरुद्ध थाना सूखी सेवनिया में जुआ एक्ट और महिला आरोपी संगीता पाटिल के विरुद्ध थाना गुनगा में जुआ एक्ट और थाना जहांगीराबाद में मारपीट से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड के साथ ही उनके आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है। जुनेद / 3 जून