इन्दौर (ईएमएस) 6 ठवीं सीएफपीडी नेशनल चेस चैंपियनशिप 2026 में उज्जैन की शतरंज खिलाड़ी चारवी मेहता ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। चारवी को उसकी इस उपलब्धि पर आईपीएस एकेडमी के प्रेसिडेंट अचल चौधरी ने पुरुस्कृत किया। इंदौर पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित इस चैम्पियनशिप की शुरुआत से ही चारवी मेहता ने शानदार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 9-राउंड के कड़े स्विस सिस्टम प्रारूप में शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में तीन बार की लगातार डिफेंडिंग चैंपियन तमिलनाडु की शारोन राशेल एबी और टूर्नामेंट के टॉप-सीड खिलाड़ी आशुतोष सिंह जैसी मजबूत चुनौतियाँ मौजूद थीं, जिन्हें पीछे छोड़ते हुए चारवी ने पोडियम पर पहला स्थान पक्का किया। चैम्पियनशिप के 9 राउंड के कड़े मुकाबलों के बाद अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे - चारवी मेहता (मध्य प्रदेश)-स्वर्ण पदक (विजेता) समर्थ जे राव (पोस्टल)- रजत पदक (उपविजेता) आशुतोष सिंह (मध्य प्रदेश)- कांस्य पदक (तृतीय स्थान)।