जबलपुर (ईएमएस)। रांझी थाना क्षेत्र के रक्षा नगर स्थित फक्कड़ बाबा मंदिर के समीप कचरे के ढेर में मानव खोपड़ी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खोपड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। सीएसपी रांझी सतीश साहू ने बताया कि बरामद खोपड़ी को फोरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। घटनास्थल से केवल खोपड़ी ही मिली है, इसलिए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में क्षेत्रवासियों ने बताया कि इलाके में कब्रबिज्जू अक्सर दिखाई देते हैं। आशंका जताई जा रही है कि खोपड़ी किसी कब्र से निकालकर यहां लाई गई हो। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।