राज्य
03-Jun-2026


भोपाल (ईएमएस) । थाना श्मामला हिल्स क्षेत्र अंतर्गत प्रतापनगर बाणगंगा में निवासरत बदमाश कमल उर्फ लाले पिता छोटेलाल यादव उम्र 42 साल निवासीमं.नं.36 प्रतापनगर बाणगंगा श्यामला हिल्स भोपाल मो.नं.9301205131 के विरुद्ध थाना टी.टी नगर, जहांगीराबाद एम,पी. नगर, ऐशबाग, तलैया, मंगलवारा,कमला नगर, कोतवाली थानों में नकबजनी, चोरी, अड़ीबाजी, अवैध हथियार रखना, सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करना, मारपीट करना एवं जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर अपराध दर्ज होने से आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त भोपाल शहर द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के अंतर्गत आरोपी को जिला भोपाल एवं उससे लगे अन्य जिले विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ एवं नर्मदापुरम की राजस्व सीमाओं से 01 वर्ष की अवधि हेतु निष्कासित किए जाने का आदेश दिनांक 30.03.2026 को पारित किया गया था। उक्त जिला बदर आदेश आरोपी को विधिवत तामील कराकर भोपाल जिले से बाहर किया गया था। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं बदमाशों की सतत चेकिंग हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-03 श्री आयुष गुप्ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली संभाग श्री चंद्रशेखर पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम पटवा द्वारा विशेष टीम गठित की गई। दिनांक 03.06.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कमल लाले अपने घर के पास प्रतापनगर में घुम रहा है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए श्यामला हिल्स पुलिस बल द्वारा कमल उर्फ लाले पिता छोटेलाल यादव उम्र 42 साल निवासीमं.नं.36 प्रतापनगर बाणगंगा श्यामला हिल्स भोपाल उसके घर के पास प्रताप नगर बाणगंगा के पास पकडा गया श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय भोपाल व्दारा आदेश क्रमांक पृ क्र./पु आयु./जि.ब./0110आई /2026 दिनांक 30/03/26 के माध्यम से उक्त आरोपी को जिला बदर किया गया था जो आरोपी द्वारा उक्त जिला बदर आदेश उल्लंघन करने का कृत्य करने से धारा 14/15 म प्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अर्तगत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी कमल उर्फ लाले पिता छोटेलाल यादव उम्र 42 साल निवासीमं.नं.36 प्रतापनगर बाणगंगा श्यामला हिल्स भोपाल के विरुद्ध कुल 31 अपराध पंजीबद्ध हैं। जुनेद/03जून2026