खेल
04-Jun-2026
...


न्यूजर्सी (ईएमएस)। अमेरिकी की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स 44 साल की उम्र में एक बार फिर टेनिस कोर्ट में वापसी करने जा रही हैं। सेरेन ने अपनी अंतिम टूर्नामेंट चार साल पहले 2022 में खेला था यूएस ओपन 2022 में अपना आखिरी पेशेवर एकल मैच खेलने के बाद से ही सेरेना खेल से दूर हैं हालांकि उन्होंने अधिकारिक रुप से संन्यास की घोषणा नहीं की थी और कहा था कि वह बेहतर होने के लिए खेल से दूर हुई है। वहीं अब सेरेना ने 8 जून से लंदन में होने वाले क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में खेलने की घोषणा की है। ये विंबलडन के लिए अभ्यास टूर्नामेंट माना जाता है। सेरेना की वापसी की घोषणा के बाद से ही उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है। सेरेना के नाम ओपन युग में महिला एकल में रिकॉर्ड 23 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। सेरेने ने अमेरिकी ओपन 2022 को अपना अंतिम टूर्नामेंट बताया था, यह कहते हुए कि वह खेल से दूर एक नए अध्याय की शुरुआत करना चाहती हैं। हालांकि, उन्होंने संन्यास की घोषणा नहीं की थी जिससे उनकी वापसी की अटकलें हमेशा बनी रहीं। सेरेना अमेरिकी ओपन में तब तीसरे दौर में हार गई थीं हालांकि अब वह एक बार फिर कोर्ट पर वापसी के लिए तैयार हैं जो उनके भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया है। क्वींस क्लब में अपनी वापसी की घोषणा करते हुए, विलियम्स ने कहा, क्वींस क्लब इस नए अध्याय की शुरुआत के लिए एकदम सही जगह लगती है। घास के कोर्ट ने मुझे मेरे करियर के कुछ सबसे यादगार पल दिए हैं, और मैं खेल के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में से एक पर वापस प्रतिस्पर्धा करने के लिए उत्साहित हूं। क्वींस क्लब नामी ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट है जो 8 से 21 जून तक चलेगा। इससे उन्हें 29 जून से शुरू होने वाले विंबलडन के लिए लय हासिल करने का अवसर मिलेगा। यह संभावना है कि सेरेना को टूर्नामेंट में एकल या युगल दोनों के लिए वाइल्ड-कार्ड से प्रवेश मिल सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह किस प्रारूप में खेलना पसंद करती हैं। उनकी अगली योजना में अमरेकी ओपन में वापसी भी शामिल हो सकती है, वहीं विश्व की पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ी लिंडसे डेवनपोर्ट का मानना ​​है कि सेरेना का लक्ष्य अमेरिकी ओपन हो सकता है। डेवनपोर्ट ने कहा, ऐसा लगता है कि वह अमेरिकी ओपन तक पहुंचने के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं, और वहां के प्रशंसक उन्हें एकल कोर्ट पर वापस देखने के लिए बहुत उत्साहित होंगे। सेरेना की वापसी को उनके प्रशंसक करियर का एक नया अध्याय मान रहे हैं। गिरजा/ईएमएस 04जून 2026