क्षेत्रीय
04-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) मूलतः ग्वालियर निवासी एडवोकेट अमित लाहोटी जिन्होंने इंदौर में एलएलबी की पढ़ाई की और उसके बाद हाई कोर्ट इंदौर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, सीनियर एडवोकेट विनय झेलावत के जूनियर रहकर लगभग तीन वर्ष तक प्रेक्टिस की अब मप्र हाई कोर्ट के जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कोलेजीयम ने हाई कोर्ट जज हेतु उनकी अनुशंसा की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजीयम द्वारा हाई कोर्ट जज की नियुक्ति हेतु एडवोकेट अमित लाहोटी की अनुशंसा के बाद अब केंद्र सरकार कानून मंत्रालय आदेश जारी करेगा। ज्ञात हो कि एडवोकेट अमित लाहोटी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे आरसी लाहोटी के परिवार से संबद्ध है। आनंद पुरोहित/ 04 जून 2026