क्षेत्रीय
04-Jun-2026
...


धार (ईएमएस)। जिला क्रिकेट एसोसिएशन, धार जिला स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी, योग आयोग तथा धार जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय अरविंद जी काशिव (वरिष्ठ पत्रकार) एवं स्वर्गीय संदीप जी कराले (वरिष्ठ समाजसेवी) की स्मृति में आयोजित 36वें ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री विजय बहादुर सिंह “नन्हें भैय्या” (धार) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेन्द्र सिंह चौहान ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में श्री पंकज खत्री एवं श्री पंकज नाडकर उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण शिविर धार पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित किया गया, जिसमें क्रिकेट, कराटे, ताइक्वांडो, फिजिकल एक्टिविटीज एवं फिटनेस ट्रेनिंग सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारना तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्रीमंत महाराज स्वर्गीय हेमेंद्र सिंह जी पवार, स्वर्गीय अरविंद जी काशिव एवं स्वर्गीय संदीप जी कराले के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत धार डिस्ट्रिक्ट कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र दिघे द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अन्य अतिथियों का स्वागत योग गुरु श्री जगदीश शर्मा, सुश्री डिंपल परमार एवं श्री प्रदीप जोशी द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त श्री प्रमोद शर्मा, श्री अम्बालाल पाटीदार, श्री कपिल यादव, श्री विजय सोलंकी, श्री राम सोलंकी एवं श्री कुशल शर्मा ने भी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण योग गुरु श्री जगदीश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। अतिथियों को स्मृति-चिन्ह श्री प्रदीप जोशी “किका भाई” द्वारा भेंट किए गए। साथ ही सभी प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर उनके उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री रामगोपाल शर्मा “गुरूजी” द्वारा किया गया। समापन समारोह में खेल, स्वास्थ्य एवं योग के क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति रही .../ 4 जून /2026