क्षेत्रीय
04-Jun-2026
...


- 22 वर्षीय आरोपी लोकेश गिरफ्तार, मोबाइल नंबर से हुई पहचान - पानी मांगने के बहाने घर में घुसा था डिलीवरी बॉय, कोर्ट ने भेजा जेल चेन्नई (ईएमएस)। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अमिन्जीकरई क्षेत्र में ऑनलाइन सामान की डिलीवरी देने पहुंचे एक 22 वर्षीय युवक को 31 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात 31 मई की है। अमिन्जीकरई इलाके में अपने पति और बच्चों के साथ रहने वाली पीड़िता ने ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया था, जिसे पहुंचाने के लिए डिलीवरी बॉय उनके घर आया था। पार्सल सौंपने के बाद आरोपी डिलीवरी कर्मी ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा। जब महिला पानी लेने के लिए घर के अंदर गई, तो आरोपी मौका पाकर चुपके से उसके पीछे परिसर में घुस गया और महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन यौन उत्पीड़न किया। इस खौफनाक घटना के बाद सहमी पीड़िता ने तुरंत अमिन्जीकरई पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने फौरन घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने डिलीवरी असाइनमेंट से जुड़े मोबाइल नंबर और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की और उसकी सटीक पहचान की। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश (22) को धर दबोचा, जो अयनावरम के राजू स्ट्रीट का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने आरोपी लोकेश को मंगलवार को संबंधित अदालत में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दे दिया। पुलिस इस पूरे मामले के अन्य पहलुओं की आगे की जांच कर रही है। - ईएमएस 04 जून 2026