राज्य
04-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में हुए हादसे के बाद दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने अपनी बी एंड बी पॉलिसी को वापस लेकर उसकी समीक्षा करने का फैसला किया है। दिल्ली के मालवीय नगर में होटल हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि रेखा गुप्ता सरकार ने अपनी ब्रेड ऐंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) पॉलिसी को वापस ले लिया है। सरकार ने कहा कि इस इस नीति के तहत चलने वाले सभी होटलों की समीक्षा की जाएगी। दिल्ली होटल हादसे के बाद दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि हम ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट योजना को आधिकारिक तौर पर वापस लेने जा रहे हैं और इस योजना के तहत लाइसेंस पाने वाले सभी होटलों और प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे फैसला लिया जाएगा कि इस योजना को आगे बढ़ाना है या नहीं। मालवीय नगर हादसे में 21 मौतों के बाद दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ऐक्शन में नजर आ रही है। दिल्ली सरकार ने अपनी बी एंड बी पॉलिसी वापस ले ली है और इस लाइसेंस के तहत चलने वाले सभी होटलों की जांच के आदेश दिए हैं। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस लाइसेंस के तहत होटल चलाने वाले सभी ऑपरेटरों की जांच की जाएगी और किसी तरह की कमी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी। कपिल मिश्रा ने बताया कि इस लाइसेंस के तहत होटलों को मात्र 6 कमरों में संचालन की इजाजत दी जाती रही है। ऐसे में किसी होटल के अंदर 6 से ज्यादा कमरे पाए जाने पर लाइसेंस धारक के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। कपिल मिश्रा ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि मालवीय नगर में हादसे वाले फ्लरिश स्टे को साल 2024 में बी एंड बी योजना के तहत सिल्वर क्लास के 6 कमरों के लिए लाइसेंस दिया गया था। उन्होंने बताया कि फ्लरिश स्टे के लाइसेंस की वैधता साल 2027 तक थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि होटल में अनुमति से चार गुना ज्यादा कमरे चलाए जा रहे थे और होटल के पास फायर एनओसी भी नहीं थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/04/ जून /2026