राज्य
04-Jun-2026


दीक्षा ने चने की दाल के 12 दानों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की पेन्टिंग कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की प्रतिभाशाली बेटी सुश्री दीक्षा की कला को वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिलने पर बधाई दी है। सुश्री दीक्षा ने केवल 22 मिनट में 8 मिमी आकार की चने की दाल के 12 दानों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की पेंटिंग बनाकर असाधारण कला का प्रदर्शन कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुश्री दीक्षा ने अपनी प्रतिभा से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल होकर दीक्षा ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है। हरि प्रसाद पाल / 04 जून, 2026