राज्य
04-Jun-2026


जबलपुर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कमी को दूर करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वरिष्ठ अधिवक्ता अमित लहोटी के नाम की हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी है। केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाएगी। अमित लहोटी लंबे समय से न्यायिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके पिता जस्टिस केके लहोटी भी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं। नंदिनी परसाई/4 जून 2026