राज्य
04-Jun-2026


जबलपुर (ईएमएस)। कटंगी थाना अतंर्गत ग्राम बोरिया के आगे गंज खमिरया तिराहे पर एक कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया| इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, घायलों में एक महिला भी शामिल है| घटना के संबंध में कटंगी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकरनगर माढ़ोताल निवासी 31 वर्षीय राजेंद्र लोधी अपने ई रिक्शा में शनि सिंह, रामपाल लोधी, आशीष पटेल तथा उषा बाई को लेकर ग्राम बोरिया तेरहवी कार्यक्रम में शामिल होने गया था, वहां से लौटते समय 11.45 बजे जैसे ही ग्राम बोरिया के आगे गंज खमरिया तिराहे पर पहुंचे तभी पीछे कटंगी तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 बीए 3726 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके ई रिक्शा में टक्कर मार दी, परिणामस्वरुप उसका ई रिक्शा पलट गया और वह लोग ई रिक्शा के नीचे दब गये| कार चालक अपनी कार से जबलपुर तरफ भाग गया। घायल रामपाल लोधी, आशीष पटेल, उषा बाई को उपचार हेत विक्टोरिया अस्तपाल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी कार च चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 04 जून 2026/ 04.51