व्यापार
04-Jun-2026
...


सेंसेक्स 14 अंक , निफ्टी 11 अंक उछला मुम्बई (ईएमएस)। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ही भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त पर बंद हुआ। एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच ही आज जहां बीएसई सेंसेक्स 14 अंक ऊपर आकर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी में 11 अंकों का उछाल आया। इससे पहले आज सुबह बाजार गिरावट पर खुला। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई 11 अंक करीब 0.01 फीसदी की तेज़ी के साथ 74,360 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 11 अंक तकरीबन 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 23,416 के स्तर पर बंद हुआ आज बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज़्यादा तेज़ी रही। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.49 फीसदी उछाल दर्ज किया गया। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.46 फीसदी का उछाल आया। निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 16.50 फीसदी बढ़त क्वालिटी वॉल्स के शेयरों में आई देखने को मिली। इसके अलावा टाइटन कंपनी में 3.48 फीसदी की बढ़त, कोल इंडिया में 1.98 फीसदीकी तेज़ी और सिप्ला में 1.71 फीसदी की बढ़त रही। वहीं निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा गिरावट दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयरों में 1.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। इसके बाद, बजाज फिनसर्व में 1.42 फीसदी की गिरावट। वहीं हिंडाल्को में 1.17 फीसदी की गिरावट आई। एसबीआई लाइफ में 1.09 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट्स में 0.94 फीसदी की गिरावट रही। आज सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मीडिया में 2.19 फीसदी की तेज़ी रही। निफ्टी इंडिया टूरिज्म में 1.15 फीसदी जबकि निफ्टी कैपिटल मार्केट में 1.13 फीसदी की बढ़त रही। निफ्टी एनर्जी में 0.62 फीसदी की तेज़ी। निफ्टी इंडिया डिफेंस - 0.47 फीसदीत की तेज़ी आई। निफ्टी पीएसयू बैंक - 0.41 फीसदी की तेज़ी और निफ्टी फार्मा में 0.38 फीसदी की बढ़त रही। निफ्टी रियल्टी में 0.26 फीसदी जबकि निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.26 फीसदी उछाल आया जबकि निफ्टी मेटल में 0.73 फीसदी की गिरावट रही। इससे पहले आज सुबह बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। सुबह के शुरुआती कारोबार में निफ्टी52.65 अंक गिरकर 23,355.10 पर खुला जबकि सेंसेक्स 126.59 अंक टूटकर 74,219.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। घरेलू मोर्चे पर निवेशकों की नजरें शुक्रवार को घोषित होने वाले भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के फैसलों पर टिकी हैं। ब्याज दरों और आर्थिक दृष्टिकोण को लेकर आरबीआई के संकेतों का इंतजार है, जिससे निवेशक फिलहाल बड़े दांव लगाने से बच रहे हैं। इस बीच, मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। बुधवार को ईरान द्वारा कुवैत हवाई अड्डे पर हमले और अमेरिकी प्रतिक्रिया की खबरों ने वैश्विक चिंता को और गहरा दिया है, जिससे निवेशकों ने बाजार से दूरी बनायी है। ईएमएस 04जून 2026