क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


खगड़िया, (ईएमएस)। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार (P&SNCB) और खगड़िया जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में 108 किलोग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ को बरामद एवं जब्त किया गया है। इस दौरान 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के विशेष अभियान दल को मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद ब्यूरो और मानसी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो चारपहिया वाहनों से 108 किलो गांजा बरामद किया। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और वाहनों को जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। - पुलिस की अपील ड्रग तस्करी या मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए MANAS हेल्पलाइन 1933 पर तुरंत संपर्क करें। यह 24×7 उपलब्ध टोल-फ्री सेवा है, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।