मुजफ्फरपुर, (ईएमएस)। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 29 ग्राम स्मैक और 13,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कांटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध महिला को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 65 पुड़िया स्मैक (कुल वजन 29 ग्राम) बरामद हुई। इसके अलावा तस्करी से जुड़े होने की आशंका में 13,200 रुपये नकद भी जब्त किए गए। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महिला स्मैक की खेप कहां से लाती थी और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।